हादसा बनके कोई ख्वाब बिखर जाए तो क्या हो

हादसा बनके कोई ख्वाब बिखर जाए तो क्या हो 
वक्त जज्बात को तब्दील नहीं कर सकता 
दूर हो जाने से एहसास नहीं मर सकता 
यह मोहब्बत है दिल का रिश्ता 
ऐसा रिश्ता जो जमीनों की तरह 
शरहदो में कभी तब्दील नहीं हो सकता 
तू किसी और की रातों का चांद सजाए 
मेरी दुनिया की हर रंग में शामिल है तू 
तुझ से रोशन है मेरे ख्वाब मेरी उम्मीद
मैं किसी राह से गुजरू "साजन" मेरी मंजिल है तू

Comments